कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, एक्टिव मरीज दर तेजी से बढ़ रही, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए, एक्टिव मरीज दर तेजी से बढ़ रही, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्तर पर 139,501,934 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,992,193 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1801316 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 12809643 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 177150 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,47,88,109 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- हवा से फैल रहे कोरोना को ठीक से समझें और जानें कैसे करें अपनी सुरक्षा

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 2,61,500 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 1501 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 1,38,423 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 86.22 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 12.18 फीसदी है। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 17 अप्रैल को 15,66,394 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 26,65,38,416 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुईं

बीते दिन में जो 1,501 नई मौतें हुईं हैं, उनमें स महाराष्ट्र से 419, दिल्ली से 167, छत्तीसगढ़ से 158, उत्तर प्रदेश से 120, गुजरात से 97, कर्नाटक से 80, मध्य प्रदेश से 66, पंजाब से 62 और तमिलनाडु से 39 केस शामिल हैं। इन नई मौतों की संख्या में राजस्थान और उत्तराखंड से प्रत्येक 37, बिहार और पश्चिम बंगाल प्रत्येक से 34, हरियाणा से 32, झारखंड से 30, केरल से 27, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश प्रत्येक से 15 और हिमाचल प्रदेश से 12 हैं।

वहीं मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में हुईं कुल 1,77,150 मौतों में 59,970 महाराष्ट्र, 13,270 कर्नाटक, 13,071 तमिलनाडु, 11,960 दिल्ली, 10,540 पश्चिम बंगाल, 9,703 उत्तर प्रदेश, 7,834 पंजाब और 7,388 आंध्र प्रदेश से शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर दिया कि 70 फीसदी से ज्यादा मौतें को-मोर्बिटीज की वजह से हुई हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

40469

907598

7388

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

121

5146   

64

अरुणाचल प्रदेश

105

16806

56

असम

6141

216546

1129

बिहार

39498

274207

1722

चंडीगढ़

3414

29485

410

छत्तीसगढ़

130400

396357

5738

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

921

3823

4

दिल्ली

69799

746239

11960

गोवा

6643

58746

872

गुजरात 

55398

333564

5267

हरियाणा

38558

307850

3386

हिमाचल प्रदेश 

8444

65963

1180

जम्मू एंड कश्मीर 

10910

132205

2051

झारखंड

25619

131928

1406

कर्नाटक

119179

1009549

13270

केरल

80342

1135921

4904

लद्दाख

1671

10267

133

लक्षद्वीप

280

770

1

मध्य प्रदेश 

53889

327452

4491

महाराष्ट्र 

649563

3061174

59970

मणिपुर

190

29083

376

मेघालय

649

13997

152

मिजोरम

364

4483

12

नागालैंड

167

12275

94

ओडिशा

17827

344825

1942

पुडुचेरी

4090

42313

705

पंजाब

32499

254805

7834

राजस्थान

59999

341247

3109

सिक्किम

305

6150

136

तमिलनाडु

65635

902022

13071

तेलांगना

37037

312563

1824

त्रिपुरा

445

33163

394

उत्तराखंड

15386

104161

1856

उत्तर प्रदेश 

170059

641292

9703

वेस्ट बंगाल

45300

595668

10540

भारत में कुल मामले

1801316

12809643

177150


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।